फिरोजाबाद, दिसम्बर 4 -- टूंडला रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को ओखा-गुवाहाटी एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे एक यात्री की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। जीआरपी ने मौके पर पहुंचकर यात्री को ट्रेन से उतार कर चिकित्सीय परीक्षण कराया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। गुरुवार को चेतन लाल 50 वर्षीय पुत्र कालूराम रतलाम क्षेत्र के लीबिया पाडा निवासी न्यू कोच बिहार से ओखा-गुवाहाटी एक्सप्रेस में सवार होकर अपने घर रतलाम लौट रहे थे। यात्रा के दौरान इटावा के समीप उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। और वे अचेत हो गए।जैसे ही ट्रेन टूंडला स्टेशन पर पहुंची तो अन्य यात्रियों को जानकारी हुई तो उसकी सूचना जीआरपी को दी । जीआरपी टूंडला ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चेतन लाल को ट्रेन से उतारा और डॉक्टर से जांच कराई। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.