बोकारो, जनवरी 16 -- झारखंड और बंगाल की सीमा पर स्थित कसमार प्रखंड की सेवाती घाटी में तीन दिवसीय टुसू मेला शुक्रवार को शुरू हुआ। स्थानीय सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी एवं पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो ने फीता काटकर तथा मेला के संस्थापक स्वर्गीय रामेश्वर महतो की तस्वीर पर माल्यार्पण कर मेला का औपचारिक उद्घाटन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने कहा कि टुसू हमारी झारखंडी संस्कृति का अभिन्न अंग है। इसका संरक्षण और संवर्धन हम सभी सेवाती मेला को विकसित करना हम सबों की जिम्मेदारी है। उन्होंने सेवाती घाटी के विकास की बात भी दोहराई। कहा इसे पर्यटक स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। डॉ लंबोदर ने कहा कि झारखंड सरकार की पर्यटन सूची में सेवाती घाटी का नाम दर्ज कराने में सफलता मिली है। जल्द ही विकास योजनाएं यहां धरातल पर उतरे, इसके ल...