रांची, जनवरी 20 -- सोनाहातू, प्रतिनिधि। टुसू पर्व की संस्कृति को बचाए रखने की जरूरत है, यह हमारी सांस्कृतिक धरोहर है। यह बात मंगलवार को सोनाहातू के दानाडीह क्रिकेट मैदान में आयोजित झारखंड टुसू सांस्कृतिक महोत्सव में आजसू अध्यक्ष सुदेश महतो ने कहीं। उन्होंने कहा कि अपनी संस्कृति को बचाए रखने और विकसित करने का माध्यम टुसू महोत्सव है। इस दौरान दर्जनों चौड़ल दलों ने महोत्सव में अपनी कला का प्रदर्शन किया। बांधडीह तमाड़ के टुसू दल को पहला पुरस्कार 7000 रुपये, एदेलहातू बुंडू को दूसरा पुरस्कार 5000 रुपये सहित सभी टुसू दलों को कमेटी द्वारा सांत्वना पुरस्कार दिया गया। इस दौरान कैनवास क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। फाइनल मुकाबले में कुड़बाहातू की टीम ने गोमियाडीह की टीम को तीन रनों से पराजित किया। विजेता टीम और उपविजेता टीम को सुदेश महतो ने नक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.