चक्रधरपुर, फरवरी 5 -- सोनुवा। हावड़ा-मुंबई मेन लाइन के चक्रधरपुर रेल मंडल अंतर्गत टुनियां स्टेशन के पास गुरुवार सुबह करीब 11 बजे 20871 अप बंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के एक बॉगी में अचानक धुआँ निकलने लगा। धुआँ से बॉगी में फैल गया। जिससे रेल यात्रियों में अफरातफरी की माहौल बन गयी। स्थिति को भाँपते हुए ट्रेन को टुनियां स्टेशन पर रोका गया। ट्रेन रुकने पर बॉगी से कई यात्री ट्रेन से उतर गये। आनन-फ़ानन में रेल कर्मियों ने ट्रेन की जांच की। जांच में ट्रेन एक बॉगी के चक्के में ब्रेक बाइडिंग के कारण धुआँ व चिंगारी निकल रही थी। उसे तुरंत बुझाया गया। इस दौरान रेल कर्मियों ने ट्रेन की पूरी तरह जांच की। इस दौरान बंदे भारत एक्सप्रेस सुबह करीब 11 बजे से दोपहर करीब 12 बजे तक करीब एक घंटे तक टुनियां स्टेशन पर खड़ी रही। ट्रेन की जांच के बाद उसे आगे रवाना कर द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.