चतरा, दिसम्बर 16 -- लावालौंग प्रतिनिधि प्रखंड क्षेत्र के कटिया पंचायत स्थित टुनगुन गांव में मंगलवार को धान अधिग्रहण केंद्र का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन का कार्य बीडीओ विपिन कुमार भारती, जिला सहकारिता पदाधिकारी मदन कुमार एवं पंचायत की मुखिया मिसी देवी ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान पैक्स अध्यक्ष कैलाश साहू ने किसानों को संबोधित करते हुए बताया कि सरकार द्वारा निर्धारित समर्थन मूल्य के तहत किसानों से धान की खरीद की जाएगी।उन्होंने कहा कि इस वर्ष धान के बदले किसानों को 2450 रुपये प्रति क्विंटल की दर से भुगतान किया जाएगा। इससे किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिलेगा और बिचौलियों से भी राहत मिलेगी। कार्यक्रम में मौके पर मिथलेश चौबे, सूरज साहू,शंकर साहू, संतोष साहू,बाबूलाल यादव, अरविंद नंद कश्यप,पप्पू कुमार, सागर साहू,किसान दामोदर साहू समेत अन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.