रुद्रपुर, मार्च 12 -- किच्छा। चोरों ने महाविद्यालय के गार्ड के टुकटुक की बैटरी चुरा ली। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। सोनू पुत्र मलखान सिंह निवासी पुरानी गल्ला मंडी ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी आदर्श महाविद्यालय में बतौर गार्ड सांय साढ़े पांच बजे से सुबह साढ़े नौं बजे तक रोजाना डियूटी रहती है। वह बीते दो मार्च को अपने भाई अभिषेक के टुकटुक से ड्यूटी गया था। टुकटुक उसने महाविद्यालय के गेट पर खड़ कर दिया। इस दौरान चोरों ने टुकटुक की बैटरी चुरा ली। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.