धनबाद, अप्रैल 9 -- अलकडीहा, प्रतिनिधि। नागरिक एकता मंच की ओर से मंगलवार को मधुबन कुजामा बस्ती में विस्थापन और पर्यावरण को लेकर नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि कुजामा कोलियरी के आसपास रहने वाले लोग विस्थापन की मार झेल रहे हैं। प्रदूषण से लोग त्रस्त है। अभी भी कुजामा, मधुबन कुजामा, तिलाबनी, श्रमिक कल्याण आदि स्थानों पर पांच से दस हजार की आबादी रह रही हैं। लेकिन प्रबंधन टुकड़े टुकड़े में लोगों का विस्थापन करके भेदभाव फैला रहा है। पानी का छिड़काव नहीं हो रहा है। हैवी ब्लास्टिंग पर अंकुश नहीं लगाया जा रहा है। अस्थाई रूप से करमाटॉड में लोगों को विस्थापित करना गलत है। इन सभी मुद्दों को लेकर उग्र आंदोलन किया जाएगा। वक्ताओं में सुरेश प्रसाद गुप्ता, नागेश्वर पासवान,आनंद महतो,जदू पासवान,भगवान दास पासवान,रुदल पासवान,कुंदन पासवान, सुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.