धनबाद, फरवरी 14 -- धनबाद। सरकारी मॉडल स्कूलों में कक्षा छह में नामांकन के ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने की गति बहुत धीमी है। शुक्रवार को राज्य मुख्यालय से परियोजना निदेशक ने समीक्षा की। समीक्षा में यह बात सामने आई की राज्यभर में 3280 सीट के लिए अब तक मात्र 650 आवेदन प्राप्त हुए हैं। धनबाद में दो मॉडल स्कूल गोविंदपुर व टुंडी में संचालित है। दोनों स्कूलों में नामांकन के लिए आवेदन फॉर्म भरने का प्रचार-प्रसार करने को कहा गया। आसपास के स्कूलों को निर्देश दिया गया। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 21 फरवरी है। प्रवेश परीक्षा पूरी तरह निःशुल्क होगी। वहीं दूसरी ओर समीक्षा बैठक में निदेशक ने निर्देश दिया कि फंड आवंटित कर दिया गया है। विभिन्न गतिविधियों में खर्च हुई राशि का बिल जेनरेट कर राशि की निकासी कर लें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...