धनबाद, फरवरी 14 -- धनबाद, विशेष संवाददाता टुंडी में कल्याण गुरुकुल बनेगा। इससे युवा हुनरमंद बनेंगे। डीसी आदित्य रंजन की अध्यक्षता में शुक्रवार को टुंडी के अनुसूचित जनजाति बालक छात्रावास के हस्तांतरण को लेकर आयोजित बैठक में बालक छात्रावास को कल्याण गुरुकुल बनाने के निर्णय पर डीसी ने सहमति दी। उन्होंने कहा कि कल्याण गुरुकुल, झारखंड सरकार के कल्याण विभाग की एक प्रमुख पहल है। इसमें ग्रामीण, गरीब और पिछड़े युवाओं को निशुल्क आवासीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के बाद युवाओं को प्लेसमेंट भी दिया जाएगा। यह युवाओं को हुनरमंद बनाकर आत्मनिर्भर बनाने के लिए राज्य सरकार की पहल है। इसमें छात्रों को आवासीय प्रशिक्षण, रहने और खाने की नि:शुल्क व्यवस्था प्रदान की जाएगी। झारखंड के खूंटी (डोरमा), रांची (बुंडू), जमशेदपुर (धानचातनी), गिरिडीह, और हजारीबाग (गो...