नई दिल्ली, फरवरी 10 -- जैसा कि पहले से अंदाजा लगाया जा रहा था कि पाकिस्तान अपनी फितरत के मुताबिक टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ मैच के बहिष्कार पर यू-टर्न लेगा, हुआ भी बिलकुल वैसा ही। नखरे, सौदेबाजी और ड्रॉमेबाजी के बाद आखिरकार पाकिस्तान सरकार ने सोमवार रात को ऐलान किया कि 15 फरवरी को भारत के खिलाफ होने वाले मैच में सलमान आगा की टीम मैदान में उतरेगी। पाकिस्तान ने कुछ ऐसा ही ड्रॉमा पिछले साल एशिया कप में किया था और इसी तरह टूर्नामेंट के बहिष्कार पर यू-टर्न लिया था। अब टी20 वर्ल्ड कप पर बंदरघुड़की की पोल खुलने के बाद भी पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी शेखी बघारने से बाज नहीं आ रहे। जिस देश के प्रधानमंत्री की बातों का कोई इकबाल नहीं रहा, वहां के क्रिकेट बोर्ड चीफ अब क्रिकेट के मसले में अपने सेना प्रमुख का नाम लेकर शेखी बघार रहे।पाकिस्तान गजब है! पी...