ढाका, जनवरी 16 -- सात फरवरी से भारत और श्रीलंका में होने वाले टी-20 विश्वकप में राष्ट्रीय टीम की भागीदारी को लेकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) का प्रतिनिधिमंडल बातचीत के लिए बांग्लादेश का दौरा कर सकता है। द डेली स्टार की रिपोर्ट के अनुसार, खेल सलाहकार आसिफ नजरुल ने गुरुवार को फॉरेन सर्विस एकेडमी में मीडिया से बातचीत में यह बात कही। आसिफ नजरुल ने कहा, 'नवीनतम अपडेट के अनुसार, बीसीबी अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल ने मुझे बताया कि चर्चा के लिए आईसीसी की एक टीम बांग्लादेश आ सकती है। हमारे रुख में बदलाव की कोई संभावना नहीं है। हम विश्व कप में खेलने के लिए उत्सुक हैं, खासकर श्रीलंका में और मुझे पूरा भरोसा है कि इसका आयोजन करना असंभव नहीं है।' बंगलादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के एक अधिकारी ने पुष्टि की कि आईसीसी के साथ बातचीत चल रही है, हा...