नई दिल्ली, फरवरी 7 -- भारतीय टीम और पाकिस्तान ने शनिवार को टी20 विश्व कप 2026 में अपने-अपने मुकाबले जीते। हालांकि पाकिस्तान की टीम नीदरलैंड के खिलाफ उलटफेर होने के काफी करीब पहुंच गई थी लेकिन फहीम अशरफ की दमदार पारी की मदद से पाकिस्तान ने आखिरी ओवर में तीन विकेट से जीत दर्ज की। वहीं दूसरी तरफ भारत टी20 विश्व कप के तीसरे मुकाबले में अमेरिका के खिलाफ बल्लेबाजों के खराब प्रदर्शन के बावजूद 29 रनों से जीत हासिल करने में सफल रहा। जीत के साथ भारत और पाकिस्तान की टीमों ने टी20 विश्व कप के ग्रुप ए के पॉइंट्स टेबल में खाता खोल लिया है। पाकिस्तान ने शनिवार को टी20 विश्व कप के पहले मुकाबले में नीदरलैंड को तीन विकेट से हराया। जीत के लिये 148 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान का स्कोर दस ओवर के बाद दो विकेट पर 90 रन था लेकिन इसके बाद उसने लगातार ...