नई दिल्ली, फरवरी 11 -- स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर दुशान हेमंथा को मौजूदा टी20 विश्व कप के लिए चोटिल वानिंदु हसरंगा की जगह श्रीलंका की टीम में शामिल किया गया है। श्रीलंका के स्पिन गेंदबाज हसरंगा आयरलैंड के खिलाफ पहले मैच के दौरान चोटिल हो गए थे जिसके कारण वह टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। पांच वनडे और तीन टी20 मैच खेल चुके 31 वर्षीय हेमंथा उनकी जगह लेंगे। टीम का अगला मैच गुरुवार को ओमान के खिलाफ होगा। यह भी पढ़ें- श्रीलंका को लगा बड़ा झटका, स्पिनर वानिंदु हसरंगा चोट के कारण विश्व कप से बाहर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने एक विज्ञप्ति में कहा, 'आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 की प्रतियोगिता तकनीकी समिति ने ने वानिंदु हसरंगा के स्थान पर दुशान हेमंथा को श्रीलंका की टीम में शामिल करने की मंजूरी दे दी है।' आईसीसी ने न्यूजीलैंड के चोटिल माइ...