नई दिल्ली, जनवरी 28 -- सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए आगामी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा लेने के लिए अपनी राष्ट्रीय क्रिकेट टीम को भारत भेजने से इनकार करने वाली बांग्लादेश सरकार ने अगले महीने होने वाली एशियाई राइफल और पिस्टल चैंपियनशिप के लिए अपने निशानेबाजों को भारत यात्रा की मंजूरी दे दी है। टी20 विश्व कप सात फरवरी से आठ मार्च के बीच भारत और श्रीलंका के विभिन्न स्थलों पर खेला जाएगा, जबकि निशानेबाजी प्रतियोगिता दो से 14 फरवरी तक यहां डॉ. कर्णी सिंह निशानेबाजी परिषर में आयोजित होगी। इस चैंपियनशिप में 17 देश अपने 300 से अधिक निशानेबाजों को भेजेंगे। बांग्लादेश इस प्रतियोगिता में दो राइफल निशानेबाजों को उतारेगा, जो कुल तीन स्पर्धाओं में हिस्सा लेंगे। वैश्विक टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट से बांग्लादेश के हटने के बाद इस बात की अटकलें लगाई जा र...