नई दिल्ली, नवम्बर 8 -- पाकिस्तान ने शनिवार को तीसरे और अंतिम वनडे में दक्षिण अफ्रीका को सात विकेट से हराकर सीरीज 2-1 से अपने नाम की। लेग स्पिनर अबरार अहमद ने 27 रन देकर चार विकेट झटकते हुए करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी की। दक्षिण अफ्रीका ने पाकिस्तान दौरे पर सभी प्रारूप में लगातार सात टॉस गंवाने के बाद पहला टॉस जीता लेकिन पूरी टीम 37.5 ओवर में 143 रन पर सिमट गई। दक्षिण अफ्रीका ने अपने आखिरी आठ विकेट सिर्फ 37 रन पर गंवा दिए। सलामी बल्लेबाज सैम अयूब ने इसके बाद 11 चौके और एक छक्के की मदद से 77 रन की आक्रामक पारी खेली जिससे पाकिस्तान ने सिर्फ 25.1 ओवर में तीन विकेट पर 144 रन बनाकर सीरीज जीत ली। पाकिस्तान ने पहला मैच दो विकेट से जीता था और दक्षिण अफ्रीका ने क्विंटन डी कॉक के नाबाद शतक की मदद से वापसी करते हुए फैसलाबाद में दूसरा मैच आठ विकेट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.