नई दिल्ली, जनवरी 9 -- 2026 टी-20 विश्व कप का आगाज फरवरी महीने से होगा, जो अब बहुत दूर नहीं है। क्रिकेट के सबसे छोटे और रोमांचक प्रारूप के विश्व कप रिकॉर्ड्स को लेकर काफी चर्चा हो रही है। टी-20 विश्व कप के इतिहास में कई दिग्गजों ने अपनी छाप छोड़ी है, जिसमें इस फॉर्मेट से 2024 में ही रिटायर हो चुके विराट कोहली का भी नाम शामिल है। टी-20 विश्व कप के इतिहास में विराट कोहली के नाम एक ऐसा ऐतिहासिक विश्व रिकॉर्ड दर्ज है, जिसे आज तक कोई नहीं तोड़ पाया है। हालांकि, जसप्रीत बुमराह और सैम करन के पास 2026 में यह वर्ल्ड रिकॉर्ड बराबर करने का सुनहरा मौका है।दो बार जीता प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट खिताब टी-20 विश्व कप के इतिहास में दबदबे की बात आती है तो भारत के विराट कोहली का नाम सबसे ऊपर आता है। कोहली टूर्नामेंट के इतिहास में एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्हों...