नई दिल्ली, फरवरी 22 -- रविवार, (22 फरवरी) को आईसीसी मेन्स टी-20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 के तीसरे मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 76 रनों से ऐतिहासिक और शर्मनाक हार थमाई है। भारत की 76 रनों की यह हार विश्व कप इतिहास की सबसे बड़ी हार है। भारतीय टीम ने इससे पहले रनों के अंतर से सबसे बड़ी हार साल 2010 के टी-20 विश्व कप में ब्रिजटाउन में ऑस्ट्रेलिया के हाथों झेली थी, जब कैरेबियाई टीम ने मेन इन ब्लू को 49 रनों से हरा दिया था। 49 रनों की उस हार को रिप्लेस करते हुए भारत ने सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टी-20 विश्व कप के इतिहास में अपनी सबसे बड़ी हार हासिल कर ली है।टी20 विश्व कप में भारत की सबसे बड़ी हार (रनों के अंतर से): 76 रन बनाम दक्षिण अफ्रीका, अहमदाबाद 2026 49 रन बनाम ऑस्ट्रेलिया, ब्रिजटाउन 2010 47 रन बनाम न्यूजीलैंड, नागपुर 2016 भारत...