नई दिल्ली, फरवरी 5 -- टी20 क्रिकेट के बदलते स्वरूप में अब बल्लेबाजों की पहचान केवल उनके रनों से नहीं, बल्कि उनके रन बनाने की गति यानी स्ट्राइक रेट से होती है। इस रेस में भारतीय युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने विश्व स्तर पर अपनी एक अलग पहचान बनाई है। अभिषेक शर्मा वर्तमान में टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के इतिहास में सबसे अधिक करियर स्ट्राइक रेट वाले बल्लेबाज बन गए हैं। साल 2024 से 2026 के बीच अपने करियर में अभिषेक ने अब तक 38 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 194.74 के अविश्वसनीय स्ट्राइक रेट से 1297 रन बनाए हैं। उनके खाते में 2 शतक और 8 अर्धशतक भी शामिल हैं। यह आंकड़े बताते हैं कि अभिषेक ने न केवल बड़े स्कोर बनाए हैं, बल्कि विपक्षी गेंदबाजों पर शुरू से ही दबाव बनाने की अपनी शैली को बरकरार रखा है। हैरानी की बात यह है कि इस सूची में पारंपरिक...