भागलपुर, फरवरी 15 -- पुलिस जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में सर्वोदय मैदान बिहपुर में नवगछिया टी 20 क्रिकेट लीग के प्रथम सेमीफाइनल मैच का आयोजन हुआ। संघ के संयोजक घनश्याम प्रसाद एवं संयुक्त सचिव मो. इबरार आलम ने जानकारी देते हुए बताया कि पहले खेलते हुए सनलाइट नारायणपुर की टीम ने 178 रन बनाए। इकरामुल ने 28 रन, सैयद ने 21 रन तथा गौतम ने 30 रन का योगदान दिया। जवाब में लत्तीपुर की टीम 128 रन ही बना पाई। सनलाइट नारायणपुर की टीम ने सेमीफाइनल का मुकाबला 50 रन से जीतकर फाइनल में स्थान पक्का किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.