गढ़वा, अक्टूबर 10 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। जिला मुख्यालय में छठ घाटों की साफ सफाई नगर परिषद की ओर से शुरू कर दी गई है। उसके बाद भी कई ऐसे छठ घाट हैं जहां साफ सफाई अभी भी शुरू नहीं आ है। उनमें टी ग्रुप दानरो नदी छठ घाट भी शामिल है। लगातार बारिश के कारण उक्त छठ घाट की सफाई अबतक नहीं हो सकी है। छठ घाट में गंदगी का अंबार लगा है। दानरो नदी पुल से लेकर नदी तक सड़क भी खराब है। समय से पहले घाट की सफाई बेहद जरूरी है। घाट पर ही शहर के नाली का पानी वहां वहां गिरता है। उसके अलावा घरों के कचरे, सड़ी-गली वस्तुओं, प्लास्टिक सहित अन्य कचरा अभी भी घाट पर बिखरा पड़ा है। नाली का गंदा पानी भी लगातार बह रहा है। उसके कारण छठ घाट पर दुर्गंध आता है। फिलहाल हर साल की तरह नाली की वैकल्पिक व्यवस्था अबतक नहीं हो सका है। उसके कारण नाली का पानी घाट तक पहुंच रहा है। छठ महापर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.