रांची, अगस्त 24 -- कर्रा, प्रतिनिधि। टीसीआई डीएवी पब्लिक स्कूल गोविंदपुर रोड जम्हार में रविवार को राज्य स्तरीय आर्चरी तीरंदाजी प्रतियोगिता आयोजित किया गया। प्रतियोगिता में आठ क्लस्टर के टीसीआई डीएवी पब्लिक स्कूल गोविन्दपुर रोड जम्हार, डीएवी खूंटी, डीएवी गांधीनगर रांची, डीएवी बरही, डीएवी लोधना, टाटा सिजुवा, दुग्धा, डीएवी मांड्यल, टाटा डीएवी, जमाडोभा धनबाद, डीएवी सेक्टर फोर बोकारो, डीएवी चाईबासा, डीएवी पब्लिक स्कूल चिड़िया, डीएवी पब्लिक स्कूल एनआईटी, डीएवी पब्लिक स्कूल विस्टुपुर जमशेदपुर के विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पद्मश्री एवं द्रोणाचार्य सम्मान से सम्मानित पूर्णिमा महतो ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ दीप प्रज्ज्वलित एवं डीएवी खेल ध्वजारोहण के साथ किया गया। इस अवसर पर खेल शिक्षक नागेन्द्र ...