बदायूं, सितम्बर 7 -- बदायूं। शहर के विजय नगर कालोनी के विनोद कश्यप की पुत्री अर्पिता कश्यप ने मुंबई में आयोजित टीवी शो इंडिया डांस पावर सीजन दो ग्रैंड फिनाले में पहुंचकर जिले का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता में बालीवुड के भारतीय डांसर कोरियोग्राफर व डांस इंडिया डांस के मास्टर मर्जी जज रहे। अर्पिता ने डांस मूव्स से जजों और दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मास्टर मर्जी ने उनकी प्रतिभा की तारीफ की और कहा कि अर्पिता कश्यप जैसे प्रतिभाशाली युवाओं को प्लेटफार्म देने से देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाया जा सकता हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...