नई दिल्ली, सितम्बर 13 -- एकता कपूर का सीरियल नागिन टीवी के सबसे पॉपुलर शोज में से एक हैं। नागिन के अबतक छह सीजन आ चुके हैं। अब सीजन 7 का भी ऐलान हो चुका है। फैंस को बेसब्री से सीजन 7 की नागिन का चेहरा देखने का उत्साह है। कहा जा रहा है कि एकता कपूर के सीजन 7 की नागिन कोई और नहीं बल्कि प्रियंका चाहर चौधरी होंगी। प्रियंका चाहर चौधरी बिग बॉस 16 का हिस्सा थीं।प्रियंका होंगी एकता कपूर की नई नागिन एबीपी के सास बहू और साजिश के मुताबिक, प्रियंका चाहर चौधरी नागिन सीजन 7 के लिए कंफर्म हो गई हैं। कलर्स टीवी और प्रोड्यूसर एकता कपूर ने अभी सीरीज की कास्ट को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। हालांकि, नागिन सीजन 7 का एक अनाउंसमेंट वीडियो 24 अगस्त को रिलीज किया गया था।तेजस्वी प्रकाश भी रह चुकी हैं सीरियल का हिस्सा नागिन के सीजन 6 में तेजस्वी प्रकाश ना...