काशीपुर, फरवरी 2 -- काशीपुर, संवाददाता। ऐतिहासिक द्रोणसागर टीले पर लगातार प्रयासों के बाद सोमवार शाम एक तेंदुए को पिंजरे में कैद कर लिया गया। तेंदुए के पकड़े जाने से टीला परिसर और आसपास के क्षेत्रों में फैली दहशत कम हो गई है। तेंदुए को पकड़ने में वन कर्मचारियों ने अहम भूमिका निभाई। वन विभाग की सतर्क रणनीति के बाद टीले पर तेंदुए को सुरक्षित रूप से पिंजरे में कैद किया गया। बताया जा रहा है कि द्रोणसागर टीला क्षेत्र में लंबे समय से तेंदुए की आवाजाही बनी हुई थी। समय-समय पर तेंदुए के दिखाई देने से न केवल किले में कार्यरत कर्मचारियों, बल्कि आसपास के रिहायशी इलाकों में रहने वाले लोगों में भी भय का माहौल था। पूर्व में भी तेंदुए की मौजूदगी को लेकर कई शिकायतें सामने आ चुकी हैं। तेंदुए के पकड़े जाने के बाद कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस...