सीतामढ़ी, मई 1 -- सीतामढ़ी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिला मुख्यालय डुमरा स्थित रामसेवक सिंह महिला महाविद्यालय में बुधवार को सम्मान समारोह आयोजित की गई। मौके पर निवर्तमान प्राचार्य प्रो. (डॉ.) रेणु ठाकुर के सेवानिवृति पर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। साथ ही नवनियुक्त प्रभारी प्राचार्य प्रो. (डॉ.) त्रिविक्रम नारायण सिंह को सम्मानित कर स्वागत किया गया। महाविद्यालय परिवार द्वारा आयोजित समारोह में शामिल वक्ताओं ने निवर्तमान प्राचार्य डॉ. श्रीमती ठाकुर के महाविद्यालय विकास के लिए दिए योगदान व उनके कार्यकाल की सराहना की। वहीं नवनियुक्त प्राचार्य डॉ. सिंह के प्रति महाविद्यालय का और चतुर्दिक विकास की आकांक्षा व्यक्त की। मौके पर प्रभार का आदान-प्रदान किया गया। एक ओर नये प्राचार्य का स्वागत तो दूसरी ओर पूर्व प्राचार्य का विदाई का पल छात्राओं व शिक्षक-कर्...