कुशीनगर, अक्टूबर 13 -- सिद्धार्थनगर। दीपावली पर्व के अवसर पर मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थ के विक्रय पर प्रभावी रोकथाम के लिए विशेष छापामार अभियान चलाया गया। इस दौरान बांसी से एक खोवा, एक दूध का नमूना, अलीगढ़वा बाज़ार से एक सरसों का तेल, एक बादाम, एक बूंदी लड्डू, एक बर्फी का नमूना बर्डपुर बाजार से एक पनीर, एक सरसों तेल का नमूना तथा 30 किग्रा सरसों तेल मानक के अनुरूप नहीं पाएं जाने पर सीज किया गया। सकारपार से एक दूध, एक बर्फी, पकड़ी से एक खोवा का नमूना सनई चौराहा से एक पेड़ा, एक बर्फी का नमूना नौगढ़ बाजार से दो छेना मिठाई का नमूना संग्रहित किया गया। इस प्रकार कुल 15 नमूना संग्रहित कर खाद्य प्रयोगशाला प्रेषित किया गया। टीम में सहायक आयुक्त आरएल यादव, खाद्य सुरक्षा अधिकारी हीरालाल, नीरज कुमार चौधरी, जय प्रकाश और रंजन कुमार श्रीवास्तव शामिल रह...