नई दिल्ली, नवम्बर 29 -- भारतीय क्रिकेट टीम के कार्यवाहक कप्तान केएल राहुल ने कहा है कि विराट कोहली, रोहित शर्मा और रवींद्र जडेजा के होने से उन्हें कप्तानी करने में मदद मिलेगी। केएल राहुल ने अब तक 12 वनडे, तीन टेस्ट और एक टी-20 में भारतीय टीम की कप्तान की है। नियमित कप्तान शुभमन गिल के चोटिल होने पर उन्हें एक बार फिर यह जिम्मेदारी मिली है। राहुल स्वयं को वनडे प्रारूप में एक फिनिशर मानते हैं। उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विजयी रन बनाए थे। इसके बाद फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ भी आखिर तक बल्लेबाजी की थी। राहुल ने दक्षिण अफ्रीका के साथ रविवार को रांची में होने वाले वनडे मैच एक दिन पहले शनिवार को कहा, "घोषणा से ठीक एक दिन पहले मुझे बताया गया था कि मुझे यह अवसर मिल सकता है और मुझे टीम की कप्तानी करनी पड़ सकती ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.