पीलीभीत, अप्रैल 12 -- पूरनपुर क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाएं और अन्य संसाधनों का बारीकी से निरीक्षण करने के लिए जल्द ही शासन की टीम आएगी। टीम के मथना जप्ती स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर जा सकती है। यहां पर तैयारियां भी तेजी के साथ चल रही है। इसको लेकर शुक्रवार को प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. मनीष राज शर्मा ने केंद्र पर जाकर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र पर चल रही तैयारियों को लेकर मौजूद स्टाफ से बात की। उन्होंने निरीक्षण के लिए तय बिंदुओं पर पूरी तैयारी करने के निर्देश दिए। उनके साथ बीपीएम अजय शुक्ला भी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.