नई दिल्ली, फरवरी 13 -- नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने आईसीसी टी20 विश्व कप के ग्रुप ए मैच में भारत के खिलाफ शिकस्त के बाद कहा कि मेजबान टीम की तूफानी शुरुआत के बाद वे खेल को धीमा करना चाहते थे और काफी हद तक इसमें सफल भी रहे। भारत ने सात ओवर में एक विकेट पर 104 बनाकर तूफानी शुरुआत की थी लेकिन ऑफ स्पिनर इरास्मस (20 रन पर चार विकेट) की अगुआई में गेंदबाजों ने नामीबिया को वापसी दिलाई और मेजबान टीम अंतिम 13 ओवर में 105 रन ही जोड़ सकी। इरास्मस ने नामीबिया की 93 रन की हार के बाद संवाददाताओं से कहा, '' बीच के ओवरों में खेल को धीमा करना हमेशा हमारी योजना का हिस्सा था। मुझे लगता है कि भारतीय टीम काफी लंबे समय से किसी भी तरह की तेज गेंदबाजी या किसी अन्य ऐसी चीज से नहीं डरती। इसलिए मुझे लगता है कि हमारा हथियार हमेशा अमेरिका की तरह ही था। मुकाब...