मुजफ्फरपुर, फरवरी 15 -- मुजफ्फरपुर, वसं। श्रीलंका के कोलंबो स्थित आर प्रेमदासा स्टेडियम में पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया की शानदार जीत से शहर जश्न में डूब गया। जैसे ही भारत की जीत तय हुई, शहर से लेकर गांव तक क्रिकेटप्रेमियों ने आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया। चौक-चौराहों, मोहल्लों और बाजारों में युवाओं की टोलियां तिरंगा लेकर सड़कों पर उतर आईं। 'भारत माता की जय' और 'वंदे मातरम्' के नारों से शहर गूंज उठा। कई स्थानों पर लोगों ने पटाखे छोड़े और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया। पाकिस्तान द्वारा टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लेते ही खेल प्रेमियों ने टीम इंडिया की जीत तय मानते हुए जश्न मनाना शुरू कर दिया। शुरुआत में ही पाकिस्तान के ताबड़तोड़ विकेट गिरने से लोग जीत के प्रति पूरी तरह आश्वस्त हो चुके थे, लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ मैच होने के कारण...