संभल, मार्च 9 -- चैंपियन ट्रॉफी के फाइनल में टीम इंडिया की शानदार जीत की कामना को लेकर चंदौसी के गंगा देवी मंदिर में क्रिकेट प्रेमियों ने सुंदरकांड पाठ किया। शनिवार को आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और क्रिकेट प्रेमी शामिल हुए। सभी ने विधिवत पूजा-अर्चना के बाद सुंदरकांड पाठ किया और टीम इंडिया की विजय के लिए प्रभु से प्रार्थना की। पाठ के बाद आरती कर प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर अनुज वार्ष्णेय अन्नू, सचिन भारद्वाज, देवेश मोर्य, रोहित ठाकुर, दीपांशु मोर्या, नोरांग शर्मा, प्रदीप वार्ष्णेय समेत कई क्रिकेट प्रेमी मौजूद रहे। गौरतलब है कि टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराकर फाइनल में जगह बनाई है, जहां उनका मुकाबला रविवार को न्यूजीलैंड से होगा। इस महामुकाबले को लेकर पूरे देश में उत्साह का माहौल है, और क्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.