नई दिल्ली, फरवरी 24 -- टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप स्टेज में अजेय रही टीम इंडिया को सुपर 8 चरण के पहले ही मैच में हार मिली। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रविवार को ऐसी बड़ी हार मिली कि अब सवाल उठने लगे हैं कि टीम क्या सेमीफाइनल में पहुंचेगी या सुपर 8 में ही उसका सफर समाप्त हो जाएगा। हार के बाद टीम की रणनीति से लेकर प्लेइंग इलेवन के चयन तक सब निशाने पर आ चुका है। ऐसा लग रहा जैसे कि पैनिक बटन दब गया हो। भारत का अगला सुपर 8 मुकाबला जिम्बाब्वे से है। ऐसे में सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए टीम को उस अहम मैच में क्या करने की जरूरत है, आइए देखते हैं। दक्षिण अफ्रीका से करारी हार के बाद भारत की सेमीफाइनल में एंट्री का रास्ता मुश्किल जरूर हुआ है लेकिन पूरी तरह बंद नहीं। अभी टीम को जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज से मैच खेलने हैं। 26 फरव...