मुंगेर, जून 28 -- मुंगेर, निज संवाददाता। टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जिला यक्ष्मा केन्द्र द्वारा पंचायतों में टीबी संभावित मरीजों की खोज की जा रही है। शुक्रवार को धरहरा प्रखंड के विभिन्न हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर से 33 टीबी संभावित लोगों को सीएचसी ले जाकर एक्सरे कराया गया तथा बलगम जांच हेतु सैम्पल कलेक्ट किया गया। जिला स्वास्थ्य समिति के डीपीएम फैजान आलम अशरफी ने बताया कि शुक्रवार को एचडब्ल्यूसी इटवा से 8, एचडब्ल्यूसी छटपट्टी से 10, एचडब्ल्यूसी सरकटैया से 07 और एचडब्ल्यूसी शिवकुंड से 08 टीबी संभावित लोगों को एम्बुलेंस से धरहरा सीएचसी ले जाया गया। जहां सभी लोगों का एक्सरे करते हुए बलगम जांच हेतु सैम्पल कलेक्ट किया गया। जांच में जिनका रिपोर्ट पॉजिटिव आएगा उन्हें टीबी की दवा पीएचसी से ही उपलब्ध कराई जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.