गढ़वा, मार्च 18 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। जिले में टीबी का सक्रिय खोज अभियान को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गढ़वा के सभागार में सोमवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उसमें सहिया और सुपरवाइजर को प्रशिक्षण दिया गया। मौके पर प्रशिक्षक के रूप में सीएचसी गढ़वा के एमओआइसी डॉ संजय कुमार सिंह और जिला यक्ष्मा प्रभाग के वरीय पर्यवेक्षक भी उपस्थित थे। डॉ संजय ने कहा कि टीबी का उन्मूलन एक सामाजिक दायित्व है। उसके लिए समाज के सभी लोगों को सामूहिक रूप से आगे बढ़कर इसमें अपना योगदान देने की जरूरत है। प्रशिक्षकों ने कहा कि जिले में 19 मार्च से टीबी का सक्रिय खोज अभियान शुरू होगा। उन्होंने कहा कि जिले में टीबी खोज अभियान 31 मार्च तक संचालित किया जाएगा। उसके तहत सहिया की टीम घर-घर जाकर टीबी के संभावितों की खोज करेंगे। टीबी के लक्षण वाले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.