पिथौरागढ़, अगस्त 12 -- पिथौरागढ़। सीमांत में स्वास्थ्य विभाग का टीबी मुक्त भारत व एनसीडी स्क्रीनिंग कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। मंगलवार को नगर के सिमलगैर वार्ड में आयोजित स्क्रीनिंग कैंप का मेयर कल्पना देवलाल ने शुभारंभ किया। बाद में लोगों की बारी-बारी से बीपी, शुगर, हाइपरटेंशन, टीबी की स्क्रीनिंग, एक्स-रे किया गया। नोडल अधिकारी डॉ. ललित भट्ट ने बताया कि नगर निगम से समन्वय बनाते हुए आगामी दिनों में अन्य वार्डों में भी कैंप लगाया जाएगा। कैंप में चिकित्सा अधिकारी एनसीडी डॉ. कमल गहतोड़ी, जिला सलाहकार हिमानी जोशी, चंदा चौहान, ममता खड़ायत, किरन मपवाल, विनोद सिंह परिहार आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.