गढ़वा, जुलाई 4 -- बड़गड़, प्रतिनिधि। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के तहत स्थित बड़गड़ पंचायत में पंचायत टीबी फोरम की बैठक मुखिया मोनिका कच्छप की अध्यक्षता में आहूत की गई। बैठक में टीबी फोरम के सभी सदस्यों ने भाग लिया। सबसे पहले पंचायत के तहत संचालित किए जाने वाले राष्ट्रीय यक्ष्मा उन्मूलन कार्यक्रम की उपलब्धियों से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भंडरिया के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ संजय कुमार के द्वारा अवगत कराया गया। मौके पर सर्वसम्मति से कार्यक्रम को आगे बढ़ाने के लिए कई आवश्यक निर्णय लिए गये। टीबी मुक्त पंचायत बनाने पर सभी की सहभागिता पर जोर दिया गया। डॉ संजय ने बताया कि टीबी के इलाजरत मरीजों को पहले दवा चलने के क्रम में Rs.500 रुपये प्रतिमाह बैंक खाते में दिए जाते थे। उक्त राशि अब बढ़कर Rs.1000 प्रति माह कर दिया गया है। यह जानकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.