लखनऊ, जनवरी 31 -- राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत निजी क्षेत्र की सहभागिता बढ़ाने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी विशाख जी. के निर्देश पर सीडीओ अजय जैन ने बैठक की। सीडीओ ने कहा कि टीबी मुक्त भारत अभियान को जन आंदोलन बनाने की बहुत जरूरत है। समाज के लोग टीबी मरीजों को गोद लेने के लिए अधिक से अधिक संख्या में आगे आएं। सभी वर्गों की सक्रिय भागीदारी से टीबी मरीजों को भावनात्मक और पोषणात्मक सहयोग मिलेगा। इससे उनके स्वास्थ्य में तेजी से सुधार भी होगा। सीडीओ अजय जैन ने निजी अस्पतालों से अपील की कि टीबी मरीजों को वैयक्तिक और संस्थागत दोनों स्तरों पर गोद लिया जा सकता है। प्रत्येक संस्थान कम से कम 25 क्षय रोगियों को गोद लेने का प्रयास करे। सीएमओ डॉ. एनबी सिंह ने कहा कि निजी अस्पताल टीबी की समय पर पहचान, इलाज और मरीजों को सामाज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.