हल्द्वानी, जून 9 -- हल्द्वानी। डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच) के टीबी एंड चेस्ट विभाग में जल्द ही ऑक्सीजन प्लांट स्थापित होने जा रहा है। इसके लिए जरूरी प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्लांट के मुद्दे को आपके प्रिय अखबार 'हिन्दुस्तान ने प्रमुखता से उठाया था। जिसके बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज प्रबंधन हरकत में आया। प्लांट लगने से न केवल मरीजों को रेफर होने की समस्या से निजात मिलेगी, बल्कि देश को टीबी मुक्त बनाने की सरकारी मुहिम को भी बल मिलेगा। एसटीएच के टीबी-चेस्ट विभाग में पर्वतीय व मैदानी इलाकों से इलाज को प्रतिदिन 90 से अधिक मरीज ओपीडी में आते हैं। इनमें से ज्यादा मरीजों की हालत गंभीर होती है। इन मरीजों को भर्ती करने की जरूरत पड़ती है। विभाग में मात्र 30 बेड होने के चलते नए भवन का निर्माण कराया गया। 60 बेड का यह अस्पताल बन कर तैयार तो हो गया, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.