दुमका, मार्च 8 -- सरैयाहाट, प्रतिनिधि। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर स्थित सभा भवन में सक्रिय टीबी खोज अभियान के तहत एक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षक के रूप में फ्रांसिस बबलू सोरेन, बीपीएम रॉबिंसन मरांडी, एचई सुशील कुमार दास मौजूद थे। इस कार्यक्रम में बताया गया की सक्रिय टीवी खोज अभियान कार्यक्रम के तहत 2024 जनवरी से जो भी रोगी दवा खा रहे हैं, वैसे रोगी के समस्त परिवार के सदस्यों का टीबी जांच कराया जाएगा। जांचोपरांत टीवी पॉजिटिव पाए जाने पर उनका मुफ्त में इलाज किया जाएगा। साथ ही नेगेटिव होने पर परिवार के सदस्यों का सी व्हाइट टीवी स्क्रीन टेस्ट किया जाएगा। साथ ही अवसर पर जन औषधि दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी व एएनएम ने भाग लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.