फिरोजाबाद, अप्रैल 17 -- वर्ष 2025 में 100 दिन के चलाए गए अभियान के तहत जनपद में मिले टीबी के नए मरीजों पर शासन द्वारा प्रत्येक महीने 25 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। यह धनराशि अच्छे पोषण के लिए टीबी के नए मरीजों के खाते में सीधे भेजे जाएंगे। केंद्र सरकार के निर्देश पर चलाए 100 दिन के अभियान के तहत लगभग ढाई हजार टीबी के नए मरीजों का पता लगाया गया। धनराशि के अलावा मरीजों को अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी ताकि मरीज जल्द से जल्द स्वस्थ हो सके। सभी मरीजों को यह धनराशि डीबीटी योजना के तहत उनके खातों में ट्रांसफर की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.