लखनऊ, जनवरी 8 -- उत्तर प्रदेश क्षय रोग वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक संघ के पदाधिकारियों ने डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक से भेंट की। उन्हें नव वर्ष की बधाई दी। साथ ही संविदा कर्मचारियों के हितों की रक्षा की गुहार लगाई। पक्की नौकरी की मांग की। मांग पत्र डिप्टी सीएम को सौंपा। संघ के प्रदेश अध्यक्ष करुणा शंकर मिश्रा ने बताया कि संविदा टीबी कर्मचारियों के नियमितीकरण किया जाए। कर्मचारियों का समायोजन की मांग पर भी सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि संविदा कर्मचारी पिछले दो दशकों से निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ जमीनी स्तर पर काम कर रहे हैं। टीबी मरीजों की पहचान कर इलाज मुहैया कराने में मदद कर रहे हैं। हमारी मेहनत और सतत प्रयासों के कारण ही प्रदेश टीबी मुक्त भारत के राष्ट्रीय लक्ष्य की दिशा में निरंतर प्रगति कर रहा है। इसके बावजूद सेवा स्थायित्व, भ...