नई दिल्ली, फरवरी 15 -- 18वीं सदी में मैसूर के सुल्तान टीपू को लेकर आज भारत की राजनीति तेज हो गई है। एआईएमआईएम चीफ ओवैसी द्वारा टीपू पर दिए गए बयान के बाद भाजपा ने उन पर पलटवार करते हुए इतिहास को तोड़-मोड़कर पेश करने का आरोप लगाया है। भाजपा की तरफ से कहा गया कि टीपू सुल्तान कर्नाटक, मैसूर और अन्य क्षेत्रों के हिंदुओं के उत्पीड़न के लिए जिम्मेदार थे और उन्होंने कई काम ऐसे किए थे, जिन्हें हिंदू विरोधी माना गया था। टीपू सुल्तान को लेकर ओवैसी द्वारा दिए गए बयान पर तीखी टिप्पणी करते हुए तेंलगाना भाजपा के अध्यक्ष एन. रामचंदर ने कहा कि टीपू सुल्तान का महिमामंडन करना इतिहास को तोड़कर पेश करने जैसा है। उन्होंने कहा, "सभी इस बात को जाते हैं कि टीपू सुल्तान कर्नाटक, मैसूर और अन्य स्थानों पर कई हिंदुओं के उत्पीड़न के लिए जिम्मेदार थे। उनके का हमेशा हि...