मुरादाबाद, अप्रैल 3 -- अवैध निर्माणों के खिलाफ विकास प्राधिकरण लगातार कार्रवाई कर रहा है। गुरुवार को मझोला के ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में एक युवक ने बिना मानचित्र के दो मंजिला मकान बना डाला। खास बात यह कि एमडीए द्वारा नोटिस दिए जाने के बाद भी बेखौफ अंदाज में अवैध निर्माण किया जा रहा था। गुरुवार को एमडीए की टीम ने मकान को सील कर दिया। टीपी नगर क्षेत्र में ही आधा दर्जन से अधिक अवैध निर्माणों को चिन्हित करने की भी कार्रवाई की। एमडीए अफसरों का कहना है कि चिन्हित की गई सभी प्रॉपर्टियों को भी जल्द ही सील करने की कार्रवाई की जाएगी। इसी प्रकार 500 वर्ग मीटर में हो रहे निर्माण को भी सील किया गया। एमडीए सचिव अंजूलता ने बताया कि मझोला के ट्रांसपोर्ट नगर इलाके में अब्दुल हसन द्वारा बिना नक्शा स्वीकृत कराए निर्माण मकान का निर्माण कराया जा रहा था। इसकी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.