घाटशिला, मार्च 20 -- बहरागोड़ा।बहरागोड़ा में स्थित टीपीएस डीएवी पब्लिक स्कूल में वार्षिक परीक्षा के परीक्षाफल प्रकाशन के बाद स्कूल में बैगलेस डे का आयोजन किया गया है। यह 27 मार्च 25 तक चलेगा। इस आयोजन में विभिन्न तरह की गतिविधियाँ स्कूल परिस में स्कूल प्रबंधन के द्वारा आयोजित किया गया है। जिसमें कराटे प्रशिक्षक, नृत्य प्रशिक्षक, कला प्रशिक्षक एवं तरह तरह के विज्ञान विषय से संबंधित गतिविधियां कराई जा रही है। प्रतिदिन प्रार्थना सभा में सर्वप्रथम गीता पाठ और योगासन के साथ दिन की शुरुआत होती है। प्राचार्य महोदय मुकेश कुमार ने इस आयोजन के लिए शिक्षक -शिक्षिकाओं और छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सब अपने आप विभिन्न तरह की गतिविधियों में ज्यादा से ज्यादा भाग लेकर अपने आप को तंदुरुस्त एवं स्वस्थ रखें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.