पटना, जनवरी 9 -- टीपीएस कॉलेज में आईक्यूएसी की मदद से शुक्रवार को कौशल विकास एवं इंटर्नशिप जागरूकता कार्यक्रम हुआ। वनस्पति विज्ञान विभाग की ओर से प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला तथा इंटर्नशिप जंक्शन की मदद से इंटर्नशिप अवसरों पर सत्र संपन्न हुआ। प्रधानाचार्य प्रो. तपन कुमार शांडिल्य ने कहा कि एनईपी-2020 के तहत कौशल आधारित शिक्षा और इंटर्नशिप युवाओं को आत्मनिर्भर बनाती है। आईक्यूएसी समन्वयक प्रो. रूपम और विभागाध्यक्ष डॉ. विनय भूषण कुमार ने ऐसे कार्यक्रमों को गुणवत्ता उन्नयन के लिए आवश्यक बताया। मौके पर बड़ी संख्या में शिक्षक और छात्र उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.