जमशेदपुर, फरवरी 4 -- टाटा पावर रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड (टीपीआरईएल) ने तमिलनाडु के करूर में 198 मेगावाट की पवन ऊर्जा परियोजना का संचालन शुरू किया है। यह अपनी श्रेणी की सबसे बड़ी पवन परियोजनाओं में से एक मानी जा रही है। इसमें 3.6 मेगावाट क्षमता वाले 55 पवन टरबाइन जनरेटर शामिल हैं। इसे प्रतिवर्ष 31 मिलियन यूनिट स्वच्छ बिजली उत्पादन के लिए डिजाइन किया गया है। इससे टाटा स्टील के कार्बन उत्सर्जन में कमी लाने के प्रयासों को बल मिलेगा और भारत की नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता में टीपीआरईएल का योगदान और मजबूत होगा। यह परियोजना सालाना करीब 26,350 टन कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन की भरपाई करने में सक्षम है। परियोजना की प्रमुख विशेषता इसका स्व-ईपीसी मॉडल है, जिसके तहत कार्यक्षेत्र को कई रणनीतिक पैकेजों में विभाजित कर निष्पादन सीधे टीपीआरईएल द्वारा किया गया। प्ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.