नई दिल्ली, दिसम्बर 23 -- राजस्थान के बाड़मेर में जिला कलेक्टर टीना डाबी और छात्र प्रदर्शनकारियों के बीच खड़ा हुआ विवाद अब चर्चा का विषय बन गया है। कुछ छात्रों ने आरोप लगाया है कि उन्होंने टीना डाबी को रील स्टार कहा तो उन्हें हिरासत में ले लिया गया। घटना शनिवार की है, जब अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से जुड़े छात्र बाड़मेर के 'महाराणा भूपाल कॉलेज (MBC) कन्या महाविद्यालय' के बाहर एक्साम फीस में वृद्धि के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। छात्र अपनी मांगों को लेकर जिला कलेक्टर टीना डाबी से मिलना चाहते थे। विवाद तब शुरू हुआ जब मौके पर मौजूद एक अधिकारी ने छात्रों से कहा कि टीना डाबी उनके लिए एक 'रोल मॉडल' हैं। इस पर छात्रों ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कलेक्टर कोई रोल मॉडल नहीं हैं। अगर होतीं, तो हमारी समस्याएं सुनने यहाx आतीं। वह सिर्...