जमशेदपुर, मार्च 29 -- टाटा वर्कर्स यूनियन ने शुक्रवार को अपने पूर्व अध्यक्ष प्रोफेसर अब्दुल बारी की शहादत को याद किया। यूनियन के कांफ्रेंस रूम में बारी साहब की तस्वीर पर माल्यार्पण कर प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष व लेखापाल आमोद कुमार दुबे, उपाध्यक्ष शाहनवाज आलम, संजय कुमार सिंह, संजीव तिवारी, सहायक सचिव नितेश राज, श्याम बाबू समेत बड़ी संख्या में कार्यकारिणी सदस्य एवं यूनियन कर्मचारी उपस्थित थे। शाहनवाज आलम ने कहा कि 28 मार्च 1947 को तत्कालीन बिहार में अंतरिम सरकार के विधानसभा स्पीकर तथा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रोफेसर बारी सड़क मार्ग से पटना जा रहे थे। फतुहा के पास उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी शुक्रवार को टाटा स्टील का पोंगा बजा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.