जमशेदपुर, दिसम्बर 26 -- टाटा वर्कर्स यूनियन के एलडी टू इलेक्ट्रिकल विभाग से कमेटी मेंबर संजय कुमार पांडेय एक जनवरी से सेवानिवृत्त हो रहे हैं। बुधवार को एलडी टू जेडीसी की मासिक बैठक में उन्हें विदाई दी गई। बैठक में विभागीय चीफ हितेश शाह और जेडीसी चेयरमैन आरके झा की मौजूदगी में यूनियन के डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश सिंह, कोषाध्यक्ष आमोद दुबे, उपाध्यक्ष शाहनवाज आलम तथा विभागीय कमेटी मेंबरों ने संजय कुमार पांडेय को शॉल ओढ़ाकर और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। वक्ताओं ने उनके नेतृत्व और कार्यशैली की सराहना करते हुए भविष्य में भी यूनियन से जुड़े रहने की उम्मीद जताई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.