पटना, मार्च 27 -- बिहार में टीचर ट्रांसफर को लेकर सियासत चरम पर है। विधानमंडल के बजट सत्र के दौरान भी यह मुद्दा लगातार गूंजता रहा। सत्र के आखिरी दिन विधान परिषद में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के एमएलसी ने अपनी ही सरकार को इस मुद्दे पर घेर लिया। बीजेपी के नवल किशोर यादव ने शिक्षा मंत्री सुनील कुमार से कहा कि सरकार ने पत्नियों का ट्रांसफर कर दिया गया, लेकिन पतियों का नहीं किया गया। सरकार को पतियों से क्या दिक्कत है? बीजेपी एमएलसी नवल किशोर यादव ने गैर सरकारी संकल्प के जरिए शिक्षकों के तबादले के मुद्दे को सदन में रखा। उन्होंने कहा कि सरकार ने 10 से 12 हजार शिक्षकों का ट्रांसफर किया है। इनमें अधिकतर महिलाएं हैं। उन्होंने कहा कि पति की पोस्टिंग के आधार पर जिन पत्नियों ने स्थानांतरण के लिए आवेदन की मांग की थी, उनका ट्रांसफर कर दिया गया। वहीं, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.